Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में सियासी हलचल, कांग्रेस संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

congress

प्रजासत्ता|
हिमाचल कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में राजनीति गरमा गई है और सियासी हलचल भी तेज हो गई है। सूत्रों की माने तो नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी बड़ी जिम्‍मेवारी सौंपी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो हिमाचल कांग्रेस में आगामी दो से तीन दिनों में बड़ी हलचल हो सकती है। सोमवार को कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला के दिल्‍ली स्थित घर में बैठक हुई है।

पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी के निर्देशों के बाद इस बैठक का आयोजन दिल्ली में किया गया है। बैठक में कांग्रेस के कई आला नेता मौजूद रहे। इस दौरान हिमाचल में आने वाले समय में क्या क्या बदलाव किए जाने हैं और किन-किन फैसलों से पार्टी को लाभ हो सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किन किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करके सोनिया गांधी को भेजी जाएगी।

सूत्रों की मानें तो इस दौरान संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा होगी। प्रदेश में अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ दो नाम दिए गए है। वहीँ माना जा रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेवारी में बदलाव किया जा सकता है। लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को चुनाव से पहले पार्टी अहम भूमिका में ला सकती है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में साल 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। सूबे में अभी से सियासी सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा के अलावा, आम आदमी पार्टी ने भी सियासी पारा बढ़ाया है।इसी के चलते हिमाचल में बदलाव की खबरों के बीच कांग्रेसी नेताओं में हलचल बढ़ी है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now