Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्‍यक्ष व तीन सदस्‍यों ने ली शपथ

Published on: 26 August 2022
लोक सेवा आयोग अध्‍यक्ष व तीन सदस्‍यों ने ली शपथ

शिमला ब्यूरो |
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सेवानिवृत्त आइजी इंटेलीजेंस रामेश्वर सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और तीन अन्य सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश व उच्च अधिकारीयों सहित गणमान्य लोग मौजूद रहें।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर ने सबसे पहले अध्यक्ष पद की शपथ ली,इसके बाद तीन सदस्यों में सबसे पहले सेवानिवृत्त आइएएस राकेश शर्मा, उसके बाद सेवानिवृत्त कर्नल राजेश कुमार शर्मा और उसके बाद डाक्टर नैन सिंह ने शपथ ली।
fssssss
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके लिए यह जिम्मेदारी नई है। वह पहले पूरी कार्यप्रणाली को समझेंगे, सभी नियुक्तियाँ पारदर्शिता से हो यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंनेकहा कि लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली को समझकर जो भी आवश्यक सुधार की आवश्यकता होगी वह किया जाएगा। सेना और पुलिस दोनों का अनुभव काम आया है और खुशी का परिणाम है कि उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग पिछले लंबे समय से बहुत अच्छे ढंग से कार्य कर रहा है। कई महत्वपूर्ण पदों के लिए नियुक्तियां यह आयोग करवा रहा है। उन्होंने हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

बता दें कि जयराम सरकार ने 17 अगस्त को सदस्य रचना गुप्ता को अध्यक्ष और राकेश शर्मा, कर्नल आरके शर्मा व प्रो. ओम प्रकाश शर्मा को सदस्य नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी। लेकिन बाद में रचना गुप्ता ने निजी कारणों का हवाला देकर अध्यक्ष पद स्वीकारने से इनकार कर दिया था। हालांकि नियुक्तिओं को लेकर विपक्षी दल और अन्य लोगों ने सवाल खड़े किये जिससे सरकार बैकफुट पर आग ई थी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now