Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में होगा मिशन रिपीट बंगाल में ममता की सरकार जाएगी :- नड्डा

IMG 20210218 WA0011

प्रजासत्ता ।,ज्वालामुखी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में मां के चरणों में हाजिरी लगाई और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर उनके साथ राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला एसडीएम ज्वालामुखी अंकुश शर्मा भाजपा के नेतागण कार्यकर्ता मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य गण व्यापार मंडल ज्वालामुखी शहर के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे जेपी नड्डा ने पत्रकारों के साथ भेंटवार्ता में बताया की वह हिमाचल प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में आए थे यहां पर ग्राम सभा से विधान सभा कार्यक्रम के चलते उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 को फतह करने का आह्वान किया है उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता की सरकार जा रही है उनके पांव तले जमीन खिसक गई है और भाजपा वहां पर 200 से अधिक सीटें हासिल कर शानदार और सशक्त सरकार बनाएगी जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चाहे सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी लेह रेलवे लाइन की बात हो या प्रदेश के शक्तिपीठों में रेलवे नेटवर्क को जोड़ने की बात हो केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की हर संभव मदद करेगी और यह सभी योजनाएं पूरी होगी उन्होंने कहा कि जब भी वह हिमाचल प्रदेश में आते हैं तो धार्मिक स्थलों में जाकर उन्हें काफी सुकून मिलता है शांति मिलती है और देवभूमि में उन्हें एक नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे वे देश की कई समस्याओं से लड़ने में समर्थ हो पाते हैं उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाइयों का उन्हें अथाह प्यार स्नेह और आशीर्वाद मिलता रहता है जिस वजह से वह आज पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं और भाजपा को मजबूत कर रहे हैं इस मौके पर मंदिर न्यास ज्वालामुखी की तरफ से उन्हें माता की तस्वीर सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने उनका यहां पधारने पर जोरदार स्वागत किया और पुरानी यादें सांझा कर दोनों मित्र खूब खिलखिला कर हंसते रहे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now