Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल प्रदेश में पहली सितंबर से कॉलेजों में लगेंगी नियमित कक्षाएं, SOP का पालन जरूरी

द्सग्स्ग

हिमाचल प्रदेश में पहली सितंबर से कॉलेजों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। शिक्षा सचिव की ओर से पहले ही सभी प्रिंसिपलों को लिखित निर्देश जारी किया जा चुके हैं। यूजीसी के दिशा-निर्देशानुसार एक सितंबर से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होना है। सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को पहली सितंबर से ऑफलाइन कक्षाएं लगाने को लेकर पत्र जारी कर दिया गया है।

जारी आदेशों के मुताबिक एक कक्षा में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सिर्फ 50 विद्यार्थियों को ही बैठाया जाएगा। विद्यार्थी अधिक होने की सूरत में अन्य कमरों में बैठाकर कक्षाएं लगाई जाएं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों और शिक्षकों-गैर शिक्षकों को प्रवेश देने को कहा गया है। फेस मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य रहेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए बनाए गए एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा। विभाग के अनुसार कॉलेजों में सेकेंड और फाइनल ईयर की कक्षाओं में विद्यार्थियों के रोल ऑन आधार पर दाखिले कर लिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MV Act: हिमाचल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, गाड़ी बिकने के बाद भी पंजीकृत मालिक ही जिम्मेदार, जब तक नाम न बदले

उच्च शिक्षा निदेश की ओर से प्रिंसिपलों को हिदायत दी गई है कि विद्यार्थियों को परिसरों में एकत्र न होने दें। बड़े कॉलेजों में प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से टाइम टेबल बनाने की छूट दी गई है। कक्षाओं को भी नियमित आधार पर सैनिटाइज करने के लिए भी कहा गया है। हर कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से माइक्रो प्लान बनाया जाएगा। वहीं, सूबे के बड़े कॉलेजों में एक दिन छोड़कर  विद्यार्थी बुलाए जाने की योजना है।  

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now