Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश सरकार के जल उपकर के खिलाफ पंजाब विधानसभा ने भी प्रस्ताव पारित किया

पंजाब विधानसभा ने बुधवार को सर्वसम्मति से कांग्रेस नीत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पहाड़ी राज्य में मौजूद जल विद्युत परियोजनाओं पर जल उपकर लगाने के मसौदे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।

प्रस्ताव में कहा गया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगाया गया जलकर अवैध है और उसे वापस लिया जाना चाहिए।

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिरोमणि अकाली दल(शिअद), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन पेश प्रस्ताव का समर्थन किया।

कांग्रेस सदस्य इस दौरान मौजूद नहीं रहे क्योंकि उन्होंने स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किए जाने के विरोध में उन्होंने पहले ही सदन से बहिर्गमन कर दिया था।

इसे भी पढ़ें:  बिजली बिलों में छूट संबंधी प्रदेश सरकार के निर्णय से लाभान्वित होंगे 11 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता

पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि उपकर से 1200 करोड़ रुपये का बोझ पढ़ेगा जिसमें से 500 करोड़ रुपये का बोझ पंजाब सरकार पर आएगा।
– खबर माध्यम भाषा –

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now