Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 19 अगस्त तक नहीं लगेंगी कक्षाएं

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

शिमला|
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने लगातार बारिश को देखते हुए 14 अगस्त को होने वाली बीएड परीक्षाओं सहित स्नातकोत्तर कक्षाओं की सभी चल रही परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। वहीँ प्रदेश में भारी बरसात के कारण हुई तबाही, सड़कों के बंद होने की स्थिति को देखते हुए अब 19 अगस्त तक कक्षाएं भी नहीं लगेंगी। वर्तमान हालातों को देखते हुए विवि पुस्तकालय को 20 अगस्त तक बंद किया गया है।

विवि के कुलपति के आदेशों पर अधिष्ठाता अध्ययन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही में पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह आदेश जारी किए हैं। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि विवि के शिक्षक, गैर शिक्षक स्टाफ रूटीन में विवि में उपस्थिति देगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संदर्भ में जारी अधिसूचना में परीक्षार्थियों की सुरक्षा और आवाजाही में पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि प्रदेश विश्वविद्यालय ने भारी बारिश से सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति को देखते हुए 16 से 19 अगस्त तक की पूर्वनिर्धारित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। इनमें स्नातकोत्तर और बीएड सहित अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय की ओर से स्थगित की गई 16 से 19 अगस्त तक की परीक्षाओं की तिथियों को पुनः तय कर इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर जारी की जाएगी

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now