Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

देश भर में 100 जगहों पर सीबीआई के छापे

प्रजासत्ता|
सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मामले में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले को अपने हाथ में ले लिया है और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है। मामला पहले हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के पुलिस स्टेशन अर्की का था।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सत्ताइस मार्च दो हजार बाईस को आयोजित की गई थी, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं थीं। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, “अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा चौंतीस के साथ पढ़ी जाने वाली धारा 505 पांच सौ पांच पेरा (दो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”

मामले की जांच करने के लिए सीबीआई ने दो टीमें बनाई हैं। ये टीमें हिमाचल आकर कांगड़ा, मंडी और सोलन में डेरा डालेंगी। जांच टीमें आरोपियों से पूछताछ करेगी। इसके बाद स्क्रीनिंग और प्रिंटिंग दोनों कमेटियों के पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। शिमला सीबीआई थाना में भी एक और एफआईआर दर्ज हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने बीते सताईस मार्च को पुलिस कांस्टेबल के तेहरा सौ चौंतीस पदों के लिए परीक्षा ली थी। इसके लिए इक्यासी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें जिसमे उनहत्र हजार चार सौ पांच अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम पांच अप्रैल को घोषित हुआ था। छह मई को ही पुलिस ने कांगड़ा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद मामले की जाँच शुरू हुई थी हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छह मई को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया था। उस दौरान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक परीक्षा में 122 प्रत्याशियों को परीक्षा गलत तरीके का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था।
-खबर इनपुट आईएएनएस-

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now