Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस में 1226 कांस्टेबल की भर्ती जल्द, सरकार के पास भेजा गया प्रस्ताव

हिमाचल पुलिस और SBI ने किया MOU साइन, 30 लाख से बढ़ाई जवानों के बीमा योजना की राशि

शिमला|
हिमाचल प्रदेश पुलिस में जल्द ही 1226 कांस्टेबल की भर्ती होगी। बेरोजगार युवाओं को इस भर्ती की घोषणा का इंतजार है। प्रदेश में एक साल के भीतर दोबारा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। पुलिस विभाग ने राज्य सरकार को इस बारे प्रस्ताव भेजा है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए प्रपोजल के अनुसार कुल 1226 कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे। इनमें 877 मेल कॉन्स्टेबल, 292 फीमेल कांस्टेबल और 57 ड्राइवर शामिल है। यह भर्ती पुलिस विभाग द्वारा ही सीधी भर्ती के माध्यम से होगी।

हालांकि प्रधान सचिव गृह ने इस बारे में पुलिस मुख्यालय से सबसे पहले हर जिले का डिस्ट्रिक्ट और कैटेगरी वाइज ब्रेकअप मांगा है। यह डाटा वित्त विभाग को चाहिए। इसके बाद सरकार भर्ती की प्रक्रिया पर फैसला लेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now