Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल समेत देशभर के 57 कैंट बोर्ड के चुनाव स्थगित हुए

चुनाव स्थगित

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश की 62 में से 57 छावनियों में होने वाले परिषद चुनाव फिलहाल टल गए हैं। शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल ने नोटिफिकेशन जारी करके इन्हें स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव के विरोध में हो रहे प्रदर्शन भी अब थम जाएंगे। वहीं छावनियों में चल रही चुनावी प्रक्रिया भी रोक दी जाएगी।

चुनाव स्थगित करने के लिए रक्षा मंत्रालय में मंथन चल रहा था। इससे पहले 17 फरवरी को मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी, जिसके तहत 30 अप्रैल को देशभर की 62 में से 57 छावनियों में चुनाव कराए जाने थे। इसके बाद कैंट बोर्ड क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियां चल रही थीं।

चुनाव स्थगित किए जाने को लेकर नोटिफिकेशन जारी होने से जिला सोलन की तीनों छावनियों सुबाथू, कसौली और डगशाई में खुशी की लहर है। रक्षा मंत्रालय की ओर से देश की छावनियों में आगामी 30 अप्रैल से चुनाव होने की अधिसूचना जारी हुई थी, जिसके बाद सबसे पहले सुबाथू छावनी के बाशिंदों ने एकजुट होकर चुनाव के बहिष्कार करते हुए छावनी नियमों से आजादी पाने के लिए आक्रोश रैली निकालकर रक्षा मंत्रालय से चुनावों की अधिसूचना को रद्द करने की आवाज उठाई थी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now