Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारी चयन आयोग निलंबित,लंबित भर्ती प्रक्रियाओं पर अगले आदेश तक रोक

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारी चयन आयोग निलंबित,लंबित भर्ती प्रक्रियाओं पर अगले आदेश तक रोक

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के जेओए आईटी पेपर लीक मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य की नई कांग्रेस सरकार ने तत्काल प्रभाव से कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कामकाज को निलंबित करने का फैसला किया है। इसके अलावा आयोग द्वारा संचालित किए जा रहे तमाम कार्यों व भर्ती प्रक्रियाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्य सचिव के स्तर पर आयोग को लेकर एक आदेश जारी हुए हैं, जबकि दो अन्य अधिसूचनाएं भी जारी की गई हैं। सरकार ने एडीसी कम एडीएम हमीरपुर को आयोग का विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। आयोग में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी अब विशेष कार्य अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। इसके साथ ही सरकार ने आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार, उप सचिव संजीव कुमार को भी रिलीव कर दिया है। इन अधिकारियों को कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इन अधिकारियों की तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now