Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल सरकार ने मुख्य सचिव आरडी धीमान को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने का लिया फैसला

Published on: 27 December 2022
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव आरडी धीमान को मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त करने का फैसला लिया है। मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर मंगलवार सुबह पीटरहॉफ में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे।

शिमला ब्यूरो।

आरडी धीमान जिला ऊना के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। धलवाड़ी गांव से संबंध रखने वाले आरडी धीमान अपनी कड़ी मेहनत से मुख्य सचिव के पद तक पहुंचे हैं। 1988 बैच के आइएएस अधिकारी धीमान का बचपन चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने जीवन की विपरीत परिस्थितियों में भी हर बार खुद को साबित किया। धीमान के पिता साधु राम लकड़ी का कार्य करके परिवार का पालन-पोषण करते थे तो माता वतनी देवी गृहिणी थीं। आरडी धीमान बचपन से ही पढऩे में होशियार रहे हैं।

उन्हें दसवीं की पढ़ाई के लिए अपने घर धलवाड़ी से रोजाना आठ किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा। स्कूल से आने के बाद खेतीबाड़ी के कार्य में परिवार की मदद करते थे और घराट पर भी कार्य करते थे। दसवीं की परीक्षा धीमान ने वर्ष 1978 में उत्तीर्ण की।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now