Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल विधासभा चुनाव प्रचार के लिए शिमला पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

Published on: 29 October 2022
हिमाचल में प्रियंका संभालेंगी चुनाव प्रचार की कमान

शिमला।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा शनिवार को शिमला पहुंच गईं हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव सुबह करीब 11 बजे के आसपास शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने आवास पहुंचीं।

छराबड़ा आने से पूर्व उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रियंका वाड्रा के भवन के आसपास पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया था। बता दें कि प्रदेश में 12 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए प्रियंका वाड्रा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आने वाले दिनों में उनकी चुनावी जनसभाएं होंगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now