Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Budget 2026-27: इस बार 20 मार्च को बजट पेश कर सकते हैं CM सुक्खू, 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा सत्र, जानें क्या होगा खास?

HP Vidhan Sabha, Budget Session: हिमाचल प्रदेश का बजट सत्र 18 मार्च से दोबारा शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर सकते हैं।
Published on: 27 February 2026
Himachal Budget 2026-27: इस बार 20 मार्च को बजट पेश कर सकते हैं CM सुक्खू, 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा सत्र, जानें क्या होगा खास?

Himachal Budget 2026-27: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपना चौथा बजट 20 मार्च को पेश कर सकते हैं। एक माह के अवकाश के बाद विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से फिर शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय जल्द ही शेष सत्र का कैलेंडर जारी करेगा। सत्र के पहले दो दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा निर्धारित मानी जा रही है।

अब तक मुख्यमंत्री अपने तीनों बजट 17 तारीख को पेश करते रहे हैं। पहला बजट 17 मार्च 2023, दूसरा 17 फरवरी 2024 और तीसरा 17 फरवरी 2025 को प्रस्तुत किया गया था। इस बार तिथि में बदलाव की संभावना जताई जा रही है और चौथा बजट 20 मार्च को पेश होने की बात सामने आ रही है।

विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे पर नियम-102 के तहत चर्चा लगातार तीन दिनों तक चली। इसी कारण दैनिक कार्यसूची में शामिल राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई थी, क्योंकि दोनों पक्षों के अधिक सदस्यों ने राजस्व घाटा अनुदान पर अपनी बात रखी।

अवकाश के बाद अब सत्र दोबारा शुरू होने पर सबसे पहले धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने की संभावना है।

Aaj Ki KhabrenCM SukhuHimachal Budget 2026Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayHP Vidhan SabhaShimla NewsSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now