Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमखंड गिरने से दबी टैक्सी, प्रशासन ने सभी टैक्सी सवार लोगों को सुरक्षित निकाला

Published on: 17 March 2022
हिमखंड गिरने से दबी टैक्सी, प्रशासन ने सभी टैक्सी सवार लोगों को सुरक्षित निकाला

प्रजासत्ता|
हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के तेलिंग के पास बुधवार को हिमखंड गिर गया। इसकी चपेट में एक वाहन आ गया। वाहन में हिमाचल के ड्राइवर समेत महाराष्ट्र के जिला सोलापुर के 4 लोग सवार थे। यह सभी वहां फंस गए। प्रशासन ने इन्हें सुरक्षित वहां से निकाला। ये चारों लोग हिमाचल घूमने आए हैं।

इनकी पहचान महाराष्ट्र सोलापुर के विशाल बाला साहेब गडवे, शिवशंकर अपोने, प्रतीक्षा अपोने और गौरी गड़वे व गाड़ी का चालक हिमालयन मुसाफिर टूर एंड ट्रैवल्स का दीप कुमार के तौर पर हुई है। हिमखंड गिरने से घटना स्थल के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई, लेकिन बीआरओ ने कड़ी मश्क्कत के बाद करीब दो घंटनों में मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया।

लाहौल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि बुधवार करीब 4:15 बजे तेलिंग गांव के पास मनाली-लेह मार्ग पहाड़ी से हिमस्खलन हो गया है। हिमखंड गिरने से एक वाहन चपेट में आ गया, जबकि दूसरी गाड़ी चपेट में आने से बच गई।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now