HP Assembly Monsoon Session Live Today: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार दोपहर 2 बजे से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र के दौरान तीखी बहस की संभावना है। विपक्ष प्राकृतिक आपदाओं, स्कूल बंद करने जैसे मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की रणनीति बना रहा है। सत्र की तैयारियां रविवार को भी जारी रहीं। विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यह सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 12 बैठकें होंगी।

Prajasatta
Shorts
LIVE
















