Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HP PET Recruitment: हिमाचल प्रदेश में 870 पीईटी शिक्षकों की भर्ती, 21,500 रुपये मानदेय और जॉब ट्रेनी स्कीम, जानें पूरी चयन प्रक्रिया

HP PET Recruitment 2026: हिमाचल सरकार ने 870 शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत होने वाली इस भर्ती में ₹21,500 मासिक मानदेय मिलेगा। जिलावार पदों का विवरण और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें।
Published on: 20 March 2026
HP PET Recruitment: हिमाचल प्रदेश में 870 पीईटी शिक्षकों की भर्ती, 21,500 रुपये मानदेय और जॉब ट्रेनी स्कीम, जानें पूरी चयन प्रक्रिया

HP PET Recruitment 2026:  हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने अच्छी खबर दी है। प्रदेश में 870 शारीरिक शिक्षा अध्यापक यानी पीईटी के पदों पर भर्ती शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से यह भर्ती अटकी हुई थी, लेकिन अब रास्ता साफ हो गया है।

पहले कुछ पुराने आदेश विवाद में थे। कोर्ट में राज्य सरकार बनाम योग राज मामले में हाई कोर्ट ने जनवरी 2026 में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने 2022 के एकल पीठ के आदेश को रद्द कर दिया और सरकार की अपील को मंजूरी दे दी। इसके बाद 13 मार्च 2026 को सरकार ने इन 870 पदों को भरने की औपचारिक अनुमति दे दी।

यह भर्ती जॉब ट्रेनी स्कीम के तहत होगी। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 21,500 रुपये फिक्स मानदेय मिलेगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों (प्राथमिक) को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत भर्ती की प्रक्रिया शुरू करें।

जिलों के हिसाब से पदों की संख्या इस प्रकार है:
कांगड़ा में सबसे ज्यादा 189 पद, मंडी में 158, शिमला में 106, चंबा में 83, सिरमौर में 76, ऊना में 73, हमीरपुर में 48, कुल्लू में 42, सोलन में 40, बिलासपुर में 25, किन्नौर में 18 और लाहौल-स्पीति में 12 पद भरे जाएंगे।

पुराने सभी भर्ती विज्ञापन वापस ले लिए जाएंगे। अब नई व्यवस्था के तहत बैच के अनुसार भर्ती होगी। इसके लिए श्रेणीवार रिक्विजिशन तैयार की जाएगी। सभी जिलों को पांच दिनों के अंदर जरूरी आंकड़े भेजने होंगे।

भर्ती पूरी तरह नियमों के अनुसार होगी। रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन रूल्स का पालन किया जाएगा। रोस्टर सिस्टम से सभी आरक्षण श्रेणियों को जगह मिलेगी और पुराने बैकलॉग पद भी भरे जाएंगे। खास बात यह है कि जिन मिडिल स्कूलों में छात्र 100 से कम हैं, वहां रोस्टर लागू करने के लिए पदों की गिनती अलग तरीके से होगी। लेकिन वहां पहले से काम कर रहे पीईटी को रोस्टर में शामिल किया जाएगा।

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Todayjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now