Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC Bus Accedent in Shimla:जुब्बल के गिल्टाड़ी सडक पर HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त

Published on: 21 June 2024
HRTC Bus Accedent

HRTC Bus Accedent in Shimla :जिला शिमला के जुब्बल से एक दुखद खबर सामने आई है जहां गिल्टाडी सड़क पर एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गईं हादसे में चार की मौत होने की जनाकरी समाने आई हैं

जानकारी के अनुसार गिलटाडी रोड पर एचआरटीसी रोहडू डिपो की बस सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त। इस हादसे में नेपाली मूल के एक पुरुष व धांसर निवासी एक महिला सहित चालक व परिचालक की मौत हो गई हादसे में तीन लोग़ों के जख्मी होने की दुखद सूचना है।

जानकारी के अनुसार बस कुड्डू से गिल्टाडी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चौरी के समीप बस अनियंत्रित होकर गिर गई l
गनीमत रही की बस सड़क के एक छोर से गिरने के बाद दूसरे छोर पर रुक गई जिससे बस में सवार अन्य लोग़ों की जान बच गई। बस अगर सड़क पर नहीं रूकती तो सैंकडों फीट गहरी खाई में गिर जाती ।

सरस्वती नगर चौकी से पुलिस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चला हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है ।

एसड़ीएम जुब्बल राजीव सांख्यान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का इलाज सिविल अस्पताल रोहडू में इलाज चल रहा है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now