Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू कश्मीर: टास्क के दौरान खाई में गिरने से हिमाचल के दो जवानों सहित 3 शहीद

जम्मू कश्मीर: टास्क के दौरान खाई में गिरने से हिमाचल के दो जवानों सहित 3 शहीद

प्रजासत्ता ब्यूरो।
उत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में LOC के पास एक ऑपरेशनल टास्क के दौरान सेना के तीन जवान खाई में गिर गए। हादसे में तीनों जवान शहीद हो गए। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर को खाई से निकाल लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शहीद होने वाले तीनों जवानों में 01 जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) और 02 ओआर (अन्य) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जिस इलाके में ये जवान खाई में गिरे, वो बर्फीला इलाका है। इस हादसे में मारे गए दो जवान हिमाचल के हमीरपुर और ऊना जिले से संबंध रखते हैं। जबकि एक जम्मू के है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal के 56 अस्पतालों में शुरू की जाएगी स्वास्थ्य सूचना प्रबन्धन प्रणाली

इस हादसे में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के दो जवानों की पहचान की पहचान हवलदार अमरीक सिंह (39) निवासी ग्राम मंडवारा, मारवाड़ी, तहसील घनारी, जिला ऊना और अमित शर्मा (23) निवासी तलसी खुर्द, किर्विन, हमीरपुर के तौर पर हुई है। जबकि
नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार (43) निवासी मजुआ उत्तमी, बिश्नाह, जम्मू के रहने वाले हैं।

हमीरपुर के सिपाही अमित शर्मा चार साल पहले ही फौज में भर्ती हुई थी। साल 2019 में उन्होंने सेना ज्वाइन की थी। वह अपने पीछे अपने माता पिता छोड़ गए हैं। वहीं, ऊना के हवलदार अमरिक सिंह साल 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। उनका 11 साल का एक बेटा है। वह अपने पीछे बेटे और पत्नी को छोड़ गए हैं. घटना के बाद से दोनों जवानों के घरों पर मातम छाया है।

इसे भी पढ़ें:  'समग्र शिक्षा' अभियान के तहत हिमाचल को 720 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी, भारी कटौती से मची खलबली
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now