Prajasatta Side Scroll Menu

कालका-शिमला पर चक्कीमोड़ में लगातार हो रहा भूस्खलन, कंपनी के लिए काम करना बना चुनौती

कालका-शिमला पर चक्कीमोड़ में लगातार हो रहा भूस्खलन, कंपनी के लिए काम करना बना चुनौती

सोलन|
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर चक्की मोड़ के समीप ढहे हिस्से में लगातार भूस्खलन होने से फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के लिए काम करना चुनौती बना हुआ है। वहीं अब कई जगह सड़क पर दरारें पड़नी शुरू हो गईं है। जिसने फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी की परेशानी और बढ़ा दी है।
बता दें कि कुमारहट्टी से चक्कीमोड़ तक हाईवे पर केवल लोकल वाहन ही आवाजाही कर रहे हैं। जबकि लंबे रूट की बसें और ट्रकों को कुमारहट्टी से नाहन होकर चंडीगढ़ भेजा जा रहा है।

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच के बंद होने के बाद जिला पुलिस सोलन ने रूट प्लान जारी किया है। वैकल्पिक सड़क का इस्तेमाल कर लोग गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। धर्मपुर-कसौली-परवाणू, कुमारहट्टी-नाहन, कुमारहट्टी-भोजनगर-नारायणी-परवाणू सड़क इसमें शामिल है। अधिकतर लोगों ने इसी सड़क का इस्तेमाल किया।

हिमाचल पथ परिवहन की बसों को कुमारहट्टी से नाहन होते चंडीगढ़ भेजा गया। साथ ही छोटे वाहनों को कसौली-परवाणू और जोहड़जी परवाणू का विकल्प दिया गया। शिमला से चंडीगढ़ जाने के लिए जुब्बड़हट्टी-कुनिहार-नालागढ़-सिसवां रूट का इस्तेमान कर सकते है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now