Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कश्मीर से बर्फ के बीच सुक्खू-प्रतिभा की कैमिस्ट्री से दोनों ही गुटों के कार्यकर्ताओं को हिमाचल में पहुँच पाएगी ठंडक..?

Published on: 31 January 2023
कश्मीर से बर्फ के बीच सुक्खू-प्रतिभा की कैमिस्ट्री से दोनों ही गुटों के कार्यकर्ताओं को हिमाचल में पहुँच पाएगी ठंडक..?

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल में अक्सर खुले मंचों पर प्रदेश कांग्रेस के बीच की गुटबाजी खुल कर सामने नज़र आती है कई बार तो यह विवाद हाथापाई तक पहुँच जाता है।लेकिन कभी-कभी ऐसी तस्वीरें भी नजर आती है जिससे कई प्रकार के राजनितिक संदेश देने की कोशिश होती है।अगर यह संदेश प्रदेश के मुखिया और कांग्रेस के प्रदेश मुखिया की तरफ से देने की कोशिश की जाए तो राजनीति में इस संकेत का बहुत महत्व है।अवसर विशेष पर राजनेता अकसर अपने कार्यकर्ताओं को संकेतों के जरिए ही संदेश देते हैं।भारत जोड़ो यात्रा में श्रीनगर में ऐसा ही एक संदेश हिमाचल कांग्रेस के सबसे प्रमुख चेहरों ने दिया।बर्फ की फिसलन से भरे रास्ते में जब पार्टी की मुखिया प्रतिभा सिंह को चलने में कठिनाई होने लगी, और वह डगमगाने लगी तो सीएम सुखविंदर सिंह ने उनका हाथ थाम लिया।

प्रतिभा सिंह भी सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुसीबत के समय बढ़े हुए हाथ को पूरी शिद्दत से थामकर आगे बढ़ने लगी। प्रतिभा सिंह और सीएम सुखविंदर सिंह के बीच की इस कैमिस्ट्री का वीडियो उनके आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने सोशल मीडिया पर सांझा किया।उसके बाद से यह वीडियो चर्चा में है।वीडियो के जरिए कार्यकर्ताओं को ये संदेश देने की कोशिश की गई है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की कैमिस्ट्री बहुत अच्छी है।सत्ता संभालने के दौरान कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर तल्खियां थीं।प्रतिभा सिंह के समर्थक उन्हें हॉट सीट पर देखना चाहते थे। नारेबाजी के बीच केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सुखविंदर सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी।उसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह ने बड़ा दिल दिखाते हुए प्रतिभा सिंह को अपना बॉस बताया था।हालांकि खुले मंचो पर प्रतिभा सिंह की तरफ से कभी कभार ऐसे बयान आ जाते है जिससे ऐसा लगता है की उनके मध्य कुछ तो ठीक नहीं है।अब कश्मीर से ये वीडियो सामने आया है तो दोनों नेताओं के समर्थकों में उत्साह है।

खैर, वायरल वीडियो में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भारी बर्फबारी के बीच कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वहां भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस मुखिया प्रतिभा सिंह का वाहन फंस गया था।जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इसकी जानकारी हुई तो वे प्रतिभा सिंह को समारोह स्थल से अपने साथ बाहर लेकर आए।फिर सीएम ने प्रतिभा सिंह को अपनी गाड़ी में बिठाया और आगे ले गए। फ़िलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में हैं।क्योंकि दोनों ही गुटों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में 36 का आंकड़ा रहता है जिससे पार्टी की राजनीती में गर्माहट बनी रहती है। हालाँकि देखने वाली बात यह रहेगी की कश्मीर से बर्फ हवाओं के बीच दोनों की कैमिस्ट्री का यह वीडियो प्रदेश कांग्रेस के दोनों ही गुटों को ठंडक देगा,या दोनों गुटों की गर्मी इस कैमिस्ट्री की बर्फ को पिघला देगी।
प्रजासत्ता के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now