Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केजरीवाल के मंडी रोड शो में प्रदेश भर से पार्टी वर्कर्स और आम लोगों का अपने खर्च पर भीड़ जुटाने का प्रयास

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ED To Arrest Arvind Kejriwal today, Delhi Excise Policy Case

प्रजासत्ता|
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 6 अप्रैल को मंडी में एक रोड शो कर रही है। इस रोड शो से अरविंद केजरीवाल हिमाचल में अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे। रोड शो की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। रोड शो की शुरुआत मंडी के विक्टोरिया पुल से होगी और इसका समापन पड्‌डल मैदान में होगा।

बता दें कि आए दिन काफी संख्या में कांग्रेस भाजपा से रुष्ट लोग आम आदमी पार्टी के जुड़ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मंडी रैली में कांग्रेस-भाजपा के कई बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप का दामन थाम सकते हैं। प्रदेश के ऐसे बड़े नेता सीधे अरविंद केजरीवाल से संपर्क में हैं।

रोड शो के लिए प्रदेशभर से पार्टी वर्कर और आम लोगों की भीड़ जुटाने के प्रयास जारी हैं। रोड शो में शामिल होने पर रोक किसी के लिए नहीं होगी, लेकिन रोड शो में शामिल होने के इच्छुक लोगों को अपने निजी वाहन और खर्च पर मंडी पहुंचना होगा। पार्टी द्वारा रोड शो के लिए बसों की व्यवस्था नहीं की जा रही है। विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए पदाधिकारी डोनेशन इकट्‌ठा करके निजी वाहन हायर करके रैली में पहुंच सकते हैं। वाहनों के लिए पार्टी फाइनेंस नहीं करेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now