Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोरोना के बहाने भारत जोड़ो यात्रा बंद करवाना चाहती है केंद्र सरकार :- राठौड़

आबकारी नीति में बदलाव करे और पारदर्शिता के साथ शराब के ठेकों की नीलामी करे सरकार :- राठौर

प्रजासत्ता ब्यूरो।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी से कोरोना को देखते हुए भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की है। इसे लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी की यात्रा रोकने के लिए लिखे पत्र पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से भाजपा घबरा गई है, और कोरोना के बहाने केंद्र सरकार, भारत जोड़ो यात्रा को बंद करना चाहती है।

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में राठौर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में राहुल गांधी के साथ लोग काफी तादाद में जुड़ रहे हैं। यात्रा काफी सफल हो रही है। भाजपा द्वारा यात्रा को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। जब राज्यो में चुनाव हुए तो उस समय कोरोना नजर नहीं आया। जब राहुल गांधी देश को जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं तो कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी पर सियासत गरमा गई है। मनसुख मंडाविया ने इस चिट्ठी में राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की मांग की है। इतना ही नहीं मंडाविया ने अपील की है कि अगर यात्रा में इन प्रोटोकॉल का पालन न हो सके, तो इसे देशहित में रोक दिया जाए। स्वास्थ्य मंत्री की इस चिट्ठी के बाद मोदी सरकार और मनसुख मंडाविया कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आ गई।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now