Prajasatta Side Scroll Menu

लाहौल स्पीति में दिखे 3 स्नो लेपर्ड, युवक ने कैमरे में किए कैद

लाहौल स्पीति में दिखे 3 स्नो लेपर्ड, युवक ने कैमरे में किए कैद

लाहौल स्पीति |
हिमाचल के लाहौल स्पीति में मनाली लेह हाईवे पर रात के समय सड़कों पर स्नो लेपर्ड घूमते हुए दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार बीते दिन, रात के समय एक टैक्सी से मनाली से केलांग की तरफ जा रही थी। मुलिंग पुल के पास से गुजरते समय अचानक उनकी कार के सामने 3 स्नो लेपर्ड आ गए। उसने उनकी वीडियो बना ली। कार की लाइट पड़ते ही शावकों का पीछा करने के बाद पहाड़ी की तरफ निकल गए।

वीडियो बनाने वाले युवक सोनम जंगपो ने बताया वह रात के समय टैक्सी से मनाली से केलांग की तरफ जा रहे थे। मुलिंग पुल के पास से गुजर रही थी। अचानक उनकी कार के सामने 3 स्नो लेपर्ड आ गए। उसने उनकी वीडियो बना ली। कार की लाइट पड़ते ही शावकों का पीछा करने के बाद पहाड़ी की तरफ निकल गए। सोनम ने बताया कि अक्सर मुलिंग पुल और छुरपुक पेट्रोल पंप के बीच स्नो लेपर्ड दिखाई पड़ते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: मौसम का बदला मिजाज, धुंध की चादर में लिपटे नजर आ रहे हिमाचल के मैदानी इलाके

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में ठंडा रेगिस्तान स्पीति (Spiti) लोगों के साथ स्नो लेपर्ड का भी आशियाना है। प्रदेश में फिलहाल कुल 73 स्नो लेपर्ड हैं, हलाकि यह आंकड़ा अब बढ़ गया होगा। क्योंकि स्नो लेपर्ड की संख्या एनसीएफ नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन ने साल 2021 में जारी की थी। सर्वे साल 2018 में शुरू किया गया। सर्वे में 73 स्नो लेपर्ड पाए गए गए थे इसमें शावकों की संख्या को शामिल नहीं किया गया है। किन्नौर और पांगी में भी स्नो लेपर्ड देखे जाते हैं, लेकिन स्पीति में स्नो लेपर्ड की संख्या ज्यादा है। प्रदेश में साल दर साल स्नो लेपर्ड की संख्या बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने बताया- जोशीमठ की तरह हिमाचल के कौन से इलाके कर रहे खतरे का सामना

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now