Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली से लापता हुई पंजाब रोडवेज की बस ब्यास दरिया में डूबी मिली

मनाली से लापता हुई PRTC की बस ब्यास दरिया में डूबी मिली

प्रजासत्ता।
मनाली से लापता हुई पंजाब रोडवेज की बस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बस मनाली में ब्यास नदी में डूबी हुई मिली है। यह भी बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर का शव भी बरामद कर लिया गया है जबकि कंडक्टर लापता है।

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की यह बस रविवार को चंडीगढ़ डिपो से मनाली के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में बारिश के कारण बस मनाली से लापता हो गई। अब ब्यास दरिया का जलस्तर कम होने के बाद एक जलमग्न बस देखी गई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने शव को कब्जे में ले लिया है। बस की पुष्टि पंजाब रोडवेज के प्रधान चानन सिंह ने की है, उनका कहना है कि लापता बस ब्यास दरिया में डूबी हुई मिली है, जिसमें ड्राइवर का शव भी बरामद हो गया है, जबकि कंडक्टर अभी भी लापता है। उसकी तलाश अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल में 468 ग्राम हेरोइन के साथ जम्मू-कश्मीर निवासी गिरफ्तार.!

उल्लेखनीय गई कि नौ जुलाई रविवार के दिन दोपहर दो बजकर चालीस मिनट पर यह बस चंडीगढ़ से मनाली के लिए निकली थी लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद बस जब डिपो वापस नहीं पहुंची तो बस की तलाश शुरू हुई। बस के स्टाफ से संपर्क साधना चाहा तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। हालांकि बस में इन दोनों के अलावा सवारियों को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now