Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान, सुरजीत ठाकुर होंगे हिमाचल आप के अध्यक्ष

Published on: 7 June 2022
आप के नव नियुक्त हिमाचल अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर

शिमला|
राजधानी शिमला में मंगलवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी हिमाचल की नई टीम का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने सिरमौर से संबंध रखने वाले सुरजीत ठाकुर को हिमाचल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

आप हिमाचल ने कुल मिला कर 379 पदाधिकारियों की सूची जारी की है। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर सहित, 8 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 3 सचिव, 2 संयुक्त सचिव , चार लोकसभा प्रभारी, 12 जिला प्रभारी, 3 जिला सह प्रभारी, 10 सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गए हैं। महिला विंग में भी एक प्रधान, चार उप प्रधान, पांच महासचिव, युवा विंग में अध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, एससी मोर्चा में अध्यक्ष सहित 12 लोग, ओबीसी मोर्चा में अध्यक्ष सहित 9 लोग और 8 लोग रक्षक विंग के हैं। इसके अतिरिक्त इनमे से 243 लोग विधानसभा क्षेत्रों के संगठन मंत्री हैं।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी ने पहले ग्राम संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान राज्य की सभी 3615 पंचायतों में जनसंपर्क करके लोगों को राजनीति से अवगत कराया। इसके साथ साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव मार्च चल रहा है। जहां जहां भी AAP कार्यकर्ता जा रहे है। हर जगह से एक बात समझ आ रही है कि भाजपा सरकार से सभी लोग दुखी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने निकमी सरकार के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आप का किसी पार्टा से नहीं बल्कि जनता से गठबंधन रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस पर पार्टी काम करेगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने दावा किया कि आप का ग्राफ हिमाचल में निरंतर बढ़ रहा है। कांग्रेस और भाजपा के भी कई नेता आप के संपर्क में है।

उधर पत्रकार वार्ता में हिमाचल के नव नियुक्त सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी लंबे समय से जनसंपर्क में जुटी हुई है। इस दौरान प्रदेश के 18 हजार गांव में कमेटियां गठित कर दी गई है। हर कमेटी में 10-10 लोग शामिल किए गए हैं।

वहीँ आम आदमी पार्टी के के नव नियुक्त हिमाचल अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा को बाहर करके आम आदमी पार्टी जनता को तीसरा विकल्प देगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रदेश में मजबूती दी जाएगी और पहले से 10 गुणा ज्यादा ऊर्जा के साथ संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। सुरजीत ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2012 से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2016 में नौकरी छोड़कर पार्टी के लिए काम शुरु किया। इससे पहले वह पार्टी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। पंजाब और दिल्ली के चुनाव में भी सुरजीत ठाकुर अहम भूमिका निभा चुके हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now