Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मनोहर हत्याकांड: भाजपा विधायक को रोष रैली से किया वापिस, लोग बोले- यहाँ पर राजनीति करने ना आयें

मनोहर हत्याकांड: भाजपा विधायक को रोष रैली से किया वापिस, लोग बोले- यहाँ पर राजनीति करने ना आयें

धर्मेंद्र सूर्या| सलूणी
चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाली भांदल पंचायत में हुई एक नवयुवक की हत्या पर अब लोगों का आक्रोश और भी बढ़ता जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के नाखुश चल रहे लोग पिछले कल से थाना किहार का घेराव कर सड़क तक को जाम कर रखा था। गुस्साएं लोगों ने हत्या में आरोपी के घर को जलाकर राख कर दिया।

रोष रैली के दौरान प्रशासन से नाखुश होकर के गुस्साई भीड़ जब किहार थाने से संघणी कि औऱ रवाना हुये, उसी दौरान लोगों ने भाजपा विधायक को आधे रास्ते से ही वापिस कर दिया। लोगों ने कहा कि इस घटना को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। भाजपा मनोहर की हत्या पर राजनीति करना बंद करे। भाजपा को इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। क्योंकि इससे उन्हें कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला है।

बता दें कि बीते दिनों चंबा जिले में मनोहर नाम के युवक की हत्या को लेकर बवाल मचा हुआ है। गुरुवार को हत्याकांड के आरोपी के घर को गुस्साई भीड़ ने आग के हवाले कर दिया। मामला डलहौजी विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाली भांदल पंचायत का है। जहां 21 वर्षीय युवक की हत्या कर उसके शव को आठ टुकड़ों में काट दिया गया था। आरोपियों ने शव के टुकड़ों को एक बोरे में बंद कर नाले में फेंक दिया गया। मृतक युवक 6 जून से लापता था। पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं हालात को बिगड़ता देखकर जिला प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है ताकि कोई और अप्रिय घटना न घटित हो। ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने ये आदेश जारी किए है। समूचे इलाके को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now