Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंत्री वीरेंदर कँवर बने हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष

मंत्री वीरेंदर कँवर बने हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष

अमित ठाकुर | परवाणू
परवाणू में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक्स एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार शाम को परवाणू के विंडसमूर होटल में संपन्न हुए। चुनाव में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री व् एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक अनुराग ठाकुर को भी आमंत्रित किया गया परन्तु किन्हीं कारणों से वह चुनाव में उपस्थित नहीं हो सके। इस कारण एसोसिएशन के चुनाव स्वास्थ्य व कल्याण मंत्री व एसोसिएशन के संरक्षक डा.राजीव सेहजल की अध्यक्षता में कराये गए जिसमे सर्वसम्मति से कृषि व पंचायती राज मंत्री वीरेंदर कंवर को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।

इसके साथ ही सुखराम चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , ईश्वर रोहाल उपाध्यक्ष, मुनीश शर्मा उपाध्यक्ष, राजेश भंडारी प्रधान सचिव, तेज प्रकाश चोपड़ा कोषाध्यक्ष , रमेश चौहान संयुक्त सचिव , देवी दत्त तंवर संयुक्त सचिव, तथा प्रदीप शर्मा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शनिवार को परवाणू के टीटीआर होटल में एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष वीरेंदर कंवर सहित चयनित सदस्यों व खिलाडियों तथा खेल संघ के पदाधिकारियों का केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वागत व् सम्मान किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अनुराग ठाकुर ने नव निर्वाचित एसोसिएशन के सदस्यों को खेलकूद को बढ़ावा देने तथा नयी नीतियों से खेलों व् खिलाडियों को आगे बढ़ने की हिदायत व् आशा व्यक्त की। उन्होंने कहा की खेल नीतियों में बदलाव की जरूरत है केवल पदों पर बैठे रहने से देश का युवा आगे नहीं बढ़ेगा अपने पद का सदुपयोग आवश्यक है।

अनुराग ने कहा की हमें अभी से अपनी तैयारी शुरू करनी होगी ताकि आने वाले वर्षों में 2032 तक भारत सबसे अधिक मैडल लेने वालों की सूची सबसे आगे रहे। उन्होंने कहा की माननीय प्रधानमंत्री खेलों को लेकर बहुत संवेदनशील हैं तथा वह देश के हर खेल के खिलाडी का पूरा ध्यान रखते हैं तथा निजी तौर पर भी प्रोत्साहन देते हैं।

इस अवसर पर देश के लिए मैडल लाने वाले हिमाचल से सम्बंधित कुछ खिलाइयों को भी सम्मानित किया गया तथा प्रोत्साहन राशि प्रदान की। अनुराग ठाकुर के समर्थकों द्वारा 24 अक्टूबर को उनके जन्मदिन के उपलक्ष में अनुराग ठाकुर द्वारा केक कटवाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now