Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री करेंगे काजा में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

Published on: 3 April 2023
Himachal News: with CM Sukhvinder Singh Sukkhu , CM Sukhu Health Updates

शिमला |
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 अप्रैल, 2023 को लाहौल-स्पिति ज़िला के काजा में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चम्बा में ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला सिरमौर के नाहन में, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ज़िला हमीरपुर में, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला में, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ज़िला ऊना में, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ज़िला बिलासपुर में, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ज़िला शिमला में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ज़िला सोलन में, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ज़िला मण्डी में, मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ज़िला किन्नौर के रिकांगपिओ में और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ज़िला कुल्लू में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ ज़िला शिमला में, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ ज़िला सोलन में, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल और किशोरी लाल कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला में ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उपस्थित रहेंगे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now