Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने किया बच्चों की सरकार अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया बच्चों की सरकार अभियान के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 12 जून को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के पोस्टर ‘बच्चों की सरकार कैसी हो?’ का आज यहां विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में आयोजित होने वाले विधानसभा बाल सत्र के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा पूरी दुनिया देखेगी और बच्चों में लोकतांत्रिक परंपराओं के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने बच्चों से इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। शिमला में आयोजित होने वाले इस बाल सत्र में देश के 68 बच्चों को दुनिया के सामने बात रखने का अवसर मिलेगा। सत्र में भाग लेने के लिए बच्चों का चयन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए बच्चे एक वीडियो बनाकर डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल्यकाल से ही देश और प्रदेश के विकास के प्रति उन्हें जागरूक करना तथा उनमें सकारात्मक सोच को पैदा करना है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सचिव फ्यूचर सोसायटी डॉ. मीना शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। .0.

शिमला|
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 12 जून को होने वाले हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के पोस्टर ‘बच्चों की सरकार कैसी हो?’ का आज यहां विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में आयोजित होने वाले विधानसभा बाल सत्र के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा पूरी दुनिया देखेगी और बच्चों में लोकतांत्रिक परंपराओं के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने बच्चों से इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

शिमला में आयोजित होने वाले इस बाल सत्र में देश के 68 बच्चों को दुनिया के सामने बात रखने का अवसर मिलेगा। सत्र में भाग लेने के लिए बच्चों का चयन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा, जिसके लिए बच्चे एक वीडियो बनाकर डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल्यकाल से ही देश और प्रदेश के विकास के प्रति उन्हें जागरूक करना तथा उनमें सकारात्मक सोच को पैदा करना है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सचिव फ्यूचर सोसायटी डॉ. मीना शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now