Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की सजा पर रोक के निर्णय का किया स्वागत

प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिलेगा ओपीएस का फायदा

शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सजा पर सर्वोच्च न्यायालय से रोक लगने का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अंत में सत्य की जीत हुई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में लगातार केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों और विघटनकारी राजनीति के विरूद्ध आवाज उठा रहे थे, इसीलिए केन्द्र सरकार ने उन्हें राजनीतिक रूप से प्रताड़ित करने का षडयंत्र रचा। भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन से जनता की आवाज बन चुके राहुल गांधी की संसद सदस्यता केन्द्र सरकार के इशारे पर जल्दबाजी में समाप्त कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया। लेकिन अब उन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने राहत दे दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी अब जल्द ही संसद में जा सकेंगे और एक बार फिर नफरत की राजनीति के खिलाफ लोगों की आवाज को बुलंद करेंगे तथा जनता के मसलों को जोरदार ढंग से संसद में उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा है बल्कि पूरा विपक्ष एक बार फिर राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 के आम चुनावों में ‘इंडिया’ पूरी मजबूती के साथ भाजपा की दमनकारी नीतियों का मुकाबला करेगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now