Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुनते हैं आम लोगों की आवाजः राहुल गांधी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सुनते हैं आम लोगों की आवाजः राहुल गांधी

शिमला ।
– मानसर से मलोट तक 24 कि.मी. दूरी तय कर हिमाचल प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा हुई संपन्न

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश मंे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में मानसर से आज प्रातः 7 बजे शुरू होकर सायं साढ़े छह बजे मलोट में संपन्न हुई।

मलोट में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी के जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जो आम लोगों की आवाज सुनते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि हिमाचल प्रदेश की जनता उनसे अथाह प्रेम करती है। भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ों का राज्य है, लेकिन यहां चलना आसान है क्योंकि यहां के लोग शांति के प्रतीक हैं। भारत जोड़ो यात्रा को हिमाचल प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला है, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्नेह से उन्हें नई ऊर्जा मिली है।

इसे भी पढ़ें:  Yula Kanda Bhajan Kirtan Video Viral: दुनिया के सबसे ऊंचे कृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन का वीडियो वायरल, जानें लोगों ने क्यों जताई आपत्ति..?

राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल के लोगों में आपसी भाईचारा है तथा यही राज्य का समृद्ध इतिहास है। यहां के लोगों की शक्ति ही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर कई राज्यों से गुजरी है तथा 30 जनवरी को यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान लगभग 3570 किमी की पैदल यात्रा होगी। यात्रा में प्रतिदिन 25-30 किमी का सफर पैदल किया जाता है, इससे मुझे कोई थकान नहीं होती।

इसे भी पढ़ें:  SnowFall Start in Himachal: हिमाचल में मौसम ने ली करवट..! बर्फबारी से किसानों-बागवानों और पर्यटकों में खुशी की लहर..

राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में भाषा, धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है तथा असली मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की जा रही। इसीलिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की, जिससे मंहगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी तथा गलत जीएसटी जैसे विषयों पर बात शुरू हुई।

वहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के एक महीने के भीतर ही सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह तथा एक लाख रोजगार प्रदान करने पर भी गंभीरता के साथ प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इसके लिए मंत्रिमंडलीय उप-समितियों का गठन किया गया है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने सभी वायदे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Construction Cost Hike: हिमाचल में आशियाना बनाना हुआ दूभर, ईंट और सरिये के बाद अब सीमेंट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अन्य राज्यों के चुनावों में भी जीत का परचम लहराएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि ओपीएस की गारंटी को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है तथा बाकी वायदों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कैबिनेट मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव, विधायकगण, पंजाब कांग्रेस के नेता, पार्टी कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now