Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नड्डा की हुंकार ने कार्यकर्ताओं में किया नई ऊर्जा का संचार, सीएम जयराम की जमकर तारीफ

Published on: 22 April 2022
नड्डा की हुंकार ने कार्यकर्ताओं में किया नई ऊर्जा का संचार, सीएम जयराम की जमकर तारीफ

प्रजासत्ता|
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांगड़ा के नगरोटा बगवां में रोड शो के साथ चुनावी शंखनाद कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गांधी ग्राउंड में अपने संबोधन में कांग्रेस पर निशाना साधा। नड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही हिमाचल का हक छीना है। 1987 में राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, उस समय हिमाचल से स्पेशल कैटेगरी वापस लेकर हिमाचल के लोगों के हक पर कुठाराघात किया।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, जातिवाद संप्रदायवाद की बात करेंगे, भाई भतीजावाद की बात करेंगे। लेकिन मोदी ने जातिवाद, संप्रदायवाद व भाई भतीजावाद को छोड़कर देश आगे बढ़ाया है। राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाया है। नड्डा ने कहा भारत की जनता परिवारवाद से ऊपर उठ गई है और अब राष्ट्रवाद व विकास के साथ पीएम मोदी के साथ खड़ी है।

जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नड्डा ने कहा कि अगर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार को लाते हैं तो बागवान की तरह हिमाचल खिलेगा। डबल इंजन की सरकार है। विकास की दृष्टि से बदलता हुआ हिमाचल दिख रहा है। पूरे प्रदेश में करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इससे प्रदेश में बदलाव आ रहा है। जिससे आर्थिकी बढ़ेगी व रोजगार सृजित होंगे।

जेपी नड्डा ने पूरे भाषण के दौरान पीएम मोदी सहित जयराम ठाकुर की भी बराबर तारीफ की। नड्डा ने जयराम को विपरीत परिस्थितियों में भी काम करने वाला कामयाब मुख्‍यमंत्री बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए केंद्र व जयराम ठाकुर ने कई योजनाएं लाकर जनकल्याण किया है। यह बदलता हुआ हिमाचल है, विकास की तरफ बढ़ता हिमाचल है, हर गांव में बिजली, हर जगह के लिए सड़कें हैं।

उन्होंने कहा कि देश के लिए काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि यूपी, उत्तराखंड में जिस प्रकार भाजपा की सरकारें बनी हैं, अब उसी तरह जनता-जनार्धन के आशीर्वाद से हिमाचल और गुजरात में भी पार्टी की सरकारें बनेंगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now