Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पेपर लीक मामला: कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कवंर की बढ़ी मुश्किलें, घर पर मिले पुराने पेपर

जेओए परीक्षा का पेपर लीक मामला: अभ्यर्थी समेत 6 गिरफ्तार, जांच शुरू

हमीरपुर |
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) के जूनियर ऑफिस असिस्टेंट-आईटी के पेपर लीक मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आयोग से निलंबित वरिष्ठ सहायक आरोपित उमा आजाद के घर के बाद अब जितेंद्र कंवर के घर में भी 2017 से लेकर अब तक हुई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पेटियों में रखे हुए विजिलेंस के हाथ लगे हैं। फिलहाल, आठ आरोपियों में से छ: आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने पूर्व सचिव जितेंद्र कवंर का मोबाइल कब्जे में लिया है। पूर्व सचिव के आवास पर प्रश्न पत्र मिलने से अब पेपर लीक कांड में उनकी भूमिका का शक बढ़ गया है। बता दें कि कंवर ने एसआइटी के समक्ष अपने बयाम में कहा था कि आयोग का रिकार्ड उनके अधीन रहता है और उसे आयोग की गोपनीय शाखा में ही रखा जाता था। अब पूर्व सचिव के आवास पर प्रश्नपत्र मिलने से मामला पेचीदा हो गया है और अब वह भी संदेह के घेरे आ गए हैं।

विजिलेंस थाना हमीरपुर की अतिरिक्त पुलिस अधिक रेणु शर्मा ने बताया कि पूर्व सचिव के घर में विजिलेंस के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं, जिसकी जांच चल रही हैं, इसमें पुराने प्रश्न पत्र शामिल हैं। गौर हो कि हाल ही में हमीरपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मामले की जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आने की बात कही थी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now