Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

फतेहपुर: जिंदा हैंडग्रेनेड मिलने से इलाके फैली दहशत,पुलिस दल मौके पर पहुंचा

Screenshot 2023 06 22 21 19 12 93 7352322957d4404136654ef4adb64504

अनिल शर्मा। फतेहपुर
कांगड़ा जिला की विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत आती पंचायत हाड़ा के भवन से सौ मीटर की दूरी पर रिहाईशी क्षेत्र में एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया की जब वे घर से बाज़ार की तरफ आ रहे थे उस समय उन्होंने रास्ते के किनारे एक ग्रेनेड जैसी चीज पड़ी देखी जिसकी जानकारी उन्होंने थाना फतेहपुर में दी। जानकारी मिलते ही थाना फतेहपुर की टीम मौक़े पर पहुंची व ग्रेनेड के पास के करीब सौ मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया।

जानकारी देते एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि ग्रेनेड की जानकारी मिलते ही बीडी सेल धर्मशाला को जानकारी दे दी गई है ओर आगामी कार्रवाई होने तक क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं प्रधान सुशील कलिया ने बताया की इस रास्ते से करीब सौ लोगों का आना जाना रहता है उन्होंने कहा की जीवित ग्रेनेड मिलना चिंताजनक है।

इसे भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now