Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश में 20 कॉलेजों को बंद करना निराशाजनक :- जयराम

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला|
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब सरकार को काम करना शुरू करना चाहिए, चले कामों को बंद करने का काम इस सरकार को अब बंद करना चाहिए। मैंने आज स्वयं टेलीफोन से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात करी थी और उनसे जिस प्रकार से पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस सरकारी संस्थान बंद कर रही हैं इसके बारे में विस्तृत रूप से चर्चा भी को, आज हिमाचल प्रदेश में 20 कॉलेजों को बंद कर दिया गया है यह निराशाजनक है। इसमें मेरी क्षेत्र का छतरी कॉलेज भी है, इस कॉलेज का भवन निर्माण हो चुका है, शिलान्यास भी कर दिया गया है, बजट का प्रावधान भी पूर्ण है , ए एन डी एस का काम पूरा हो चुका और जमीन भी दे दी गई है। यह कॉलेज 1 साल से चल रहा था और इसमें 60 बच्चे पढ़ भी रहे थे तब भी संस्था को बंद कर दिया, यह गलत है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी के बीच वर्षा से राहत, तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट

मैंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अपने निर्णय का रिव्यु करें और मैं आशा करता हूं कि जल्द ही यह सरकार ऐसे लिए गए निर्णयों का रिव्यु करेगी। पर जनता में इन जनविरोधी निर्णय का बहुत रोष है , यह सभी कार्यालय जनता की मांग पर खोले गए थे और जनता की भावनाओं का अनादर करना ठीक नहीं है। अगर जनता को लगता है कि यह निर्णय गलत है तो लोग अपना रास्ता खुद ढूंढ लेंगे और कोर्ट भी जाएंगे यह निश्चित है, पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में निराशा और अनड्रेस्ड का माहौल है।

उन्होंने कहा कि पहले 3 महीने में एक कैबिनेट हुआ करती थी अब हर दूसरे दिन कैबिनेट हुआ करती है। पर मैं आशा करता हूं कि कैबिनेट में जनता को परेशान करने वाले निर्णय नहीं लिए जाएंगे, जनहित के कार्यों पर इन कैबिनेट के फैसले का ध्यान केंद्रित होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: हिमाचल में बारिश ने दी गर्मी से राहत, फिर ठंडा हुआ मौसम, पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख..!

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now