Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश सरकार ने अनुबन्ध तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की

Himachal News: with CM Sukhvinder Singh Sukkhu , CM Sukhu Health Updates

शिमला।
राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त, 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया है।

इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगियों की सेवाओं को इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इन निर्णयों से संबंधित अधिसूचना आज यहां जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बने मॉडल एक्सपेंशन ज्वांइट एक साल भी नहीं उठा पाए वाहनों का भार,

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार के कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही जारी किया जा चुका है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों की लम्बित मांग को भी पूरा किया है। इस निर्णय से 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। यह निर्णय राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानित जीवन जीने का अधिकार प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय ले रही है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: सीएम सुक्खू बोले- नादौन मेरी कर्मभूमि, 20 साल से कर रहा हूं लोगों की सेवा
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now