Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रतिभा सिंह की अगुआई में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू

प्रतिभा सिंह की अगुआई में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू

प्रजासत्ता ब्यूरो|
भारत जोड़ो यात्रा के बाद हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी के जोगिंद्रनगर से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की अगुवाई में राज्यभर से कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं के साथ शहर में रोड शो किया और राहुल गांधी के संदेश को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर हिमाचल सह प्रभारी संजय दत्त भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 26 जनवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से नफरत को दूर भगा रहे हैं, ठीक इसी प्रकार हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी प्रदेशवासियों को एकजुट करेगी।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल हाईकोर्ट ने दुष्कर्म, यौन पीड़ितों की पहचान की सुरक्षा के लिए पॉक्सो अदालतों को जारी किए निर्देश

उन्होंने कहा आज देश और प्रदेश की जनता मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और महंगाई बेरोजगारी को काम करने में पूरी तरह से नाकाम रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा से लेकर संसद तक आम आदमी की आवाज उठाने का काम किया है। लेकिन मोदी सरकार ने जनमानस की आवाज को सुनने के बजाय उसे दबाने का काम कर रही है। यही कारण है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में पैदल यात्रा कर मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनमानस को रूबरू करवा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Una Gun Culture: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का अल्टीमेटम “जो अमन भंग करे, उसे रगड़ो और अंदर डालो”

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now