Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व सीएम शांता बोले-सरकार बहुत अच्छे तरीके से कर रही आपदा का मुकाबला

पूर्व CM शांता कुमार Himachal News Himachal Politics: HP NEWS

पालमपुर|
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई भयंकर तबाही से निपटने के लिए बेहतरीन कार्य कर रही सुक्खू सरकार की पूर्व सीएम शांता कुमार ने खुलकर तारीफ की है। शांता ने कहा है कि सरकार अच्छे तरीके से आपदा का मुकाबला कर रही है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पूर्व सीएम शांता कुमार ने सुक्खू सरकार या सीएम सुखविंदर सिंह की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की है। शांता इससे पहले सानन पावर प्रोजेक्ट, वित्तीय संसाधन बढ़ाने, चंडीगढ़ में अपना हिस्सा लेने, प्रदेश का पावर शेयर बढ़ाने के सुक्खू सरकार के प्रयासों का समर्थन कर चुके हैं

अपने सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने लिखा की “हिमाचल प्रदेश में बरसात की आपदा अभूतपूर्व तरीके से सब जगह बर्बादी कर रही है। आज की अखबार पढ़ कर मन बहुत व्यथित हुआ। कितने ही लोग दुर्घटनाओं में मारे गये। परिवार के परिवार मलवे में दब गये। इस अभूतपूर्व आपदा में मैं सब दुखी परिवारों से संवेदना प्रकट करता हूं और सभी हिमाचल वासियों से प्रार्थना करूंगा कि सरकार की अधिक से अधिक आर्थिक सहायता करें।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा लगातार वर्षा के कारण सड़कें और पहाड़ भुरभुर हो गये है इसलिए सभी लोग बहुत अधिक सावधानी से चलें। बिना जरूरत घर से कोई न निकले। उन्होंने सरकार और विपक्ष से विशेष निवेदन किया है कि इस मौके पर सरकार विपक्ष से सहयोग ले और पूरा विपक्ष सरकार की मदद करें।

शांता ने कहा कि सरकार बहुत अच्छे तरीके से आपदा का मुकाबला कर रही है। जिस तरीके से हजारों पर्यटकों को कठिन इलाके से निकला गया है मैं उसके लिए भी सरकार को बहुत बधाई देता हूँ।
उन्होंने कहा मेरी इच्छा है कि ऐसा लगे कि प्रदेश में न कोई पक्ष है न कोई विपक्ष है। पूरा प्रदेश एक जुट होकर इस आपदा का मुकाबला कर रहा है।”

उल्लेखनीय है कि बीते जुलाई माह में हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस तरह से खुद ग्राउंड जीरो पर मोर्चा संभाला और कुल्लू, मनाली और चंद्रताल में फंसे 70 हजार पर्यटकों, 15 हजार वाहनों को सकुशल निकाला व बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल कराई, मुख्य सड़कों को खुलवाया, उसकी सराहना प्रदेश ही नहीं पूरे देश में लोग कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now