Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजन सुशांत की फिर से आम आदमी पार्टी में एंट्री

Published on: 9 September 2022
राजन सुशांत की फिर से आम आदमी पार्टी में एंट्री

मंडी।
हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी बनाने का दावा करने वाले डॉ. राजन सुशांत की एक बार फिरआम आदमी पार्टी में एंट्री हो गई हैं। मंडी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और हिमाचल आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की मौजूदगी में सुशांत ने फिर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

इससे पहले मनीष सिसोदिया के शिमला दौरे पर भी राजन सुशांत सिसोदिया से मिलने शिमला पहुंचे थे, लेकिन उस समय राजन सुशांत को मिलने का समय नहीं मिल सका था। डॉ. राजन सुशांत की गिनती हिमाचल प्रदेश के फायर ब्रांड नेताओं में होती है, लेकिन बीते 10 सालों में वे तीन पार्टियां बदल चुके हैं।

हाल ही में सुजान सिंह पठानिया की मृत्यु के बाद फतेहपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भी डॉ. राजन सुशांत ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। इससे पहले भाजपा फिर आम आदमी पार्टी और फिर निर्दलीय होकर चुनाव में उतरे थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now