Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

Published on: 16 November 2021
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

शिमला|
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस लोगों की स्वतंत्र प्रेस के प्रति प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि लोकतंत्र के चैथे स्तम्भ के रूप में मीडिया अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है, वहीं बदलते दौर के साथ इस क्षेत्र में नई चुनौतियां भी उनके समक्ष आई हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि मीडिया भविष्य में भी अपने उच्च आदर्शों के अनुरूप समाज के हितों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक ढंग से उठाते हुए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रयासरत रहेगा और सरकार व जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करता रहेगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now