Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे को लेकर शिमला नो फ्लाई जोन में तबदील

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दौरे पर आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम शुरू हो गए है| दौरे के दौरान शिमला नो फ्लाई जोन में तबदील रहेगा। इस दौरान विमानों के अलावा ड्रोन के उपयोग को लेकर भी पाबंदी रहेगी।

फिलहाल के कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति दिल्ली से विशेष विमान से चंडीगढ़ आएंगे। यहां से सेना के हेलीकाप्टर के जरिये शिमला पहुंचेंगे। मौसम को देखते हुए राष्ट्रपति निवास रिट्रीट के नजदीक स्थित कल्याणी हेलीपैड के अलावा अनाडेल और जुब्बड़हट्टी में हेलीकाप्टरों की लैंडिंग के लिए व्यवस्था की जाएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सेना ने सुरक्षा के लिहाज से तीनों ही हेलीपैड का नियंत्रण अपने अधीन ले लिया है। अब इन जगहों पर सेना की अनुमति के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। रिट्रीट से विधानसभा में विशेष सत्र और राजभवन के आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए भी कल्याणी से अनाडेल हेलीकाप्टर से आने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। हालांकि, दोनों दिन इमरजेंसी के लिए सड़क मार्ग को सुरक्षित रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इन दोनों ही विकल्पों की सुरक्षा का खाका बनाना शुरू कर दिया है।

उधर, सरकार ने राष्ट्रपति के दौरे के लिए बीस आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। इसमें उनके सुरक्षा अधिकारी से लेकर विभिन्न तरह के समन्वय और कार्यक्रमों के लिए आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन सभी अधिकारियों और राष्ट्रपति के करीब जाने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट भी किया जाएगा।  

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now