Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शराब से कर वसूली कर, गायों को बचाने के लिए हिमाचल सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Published on: 18 March 2023
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपने पेश किए बजट में गायों को बचाने लिए एक अनोखी स्कीम भी अनाउंस की है। दरअसल इस योजना के तहत अब शराब खरीदने पर एक निर्धारित टैक्स चुकाना होगा इसी टैक्स के पैसों से गायों को संरक्षण का काम किया जाएगा। गाय के लिए उपकर वसूल करने में सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि कुछ अन्य राज्य भी हैं जहां ये वसूल किया जाता है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान चंडीगढ़ भी शामिल है।

आइए जानते हैं कि क्या है सुक्खू सरकार का पूरा प्लान क्या हैं। कैसे शराब बचाएगी अब गायों की जान। दरअसल हिमाचल प्रदेश सरकार ने शराब की सभी बोतलों पर 10 रुपए फिक्स टैक्स तय किया है। इसका शराब की बोतल या फिर उसके प्रकार, आकार से कोई लेना देना नहीं है। छोटी बड़ी महंगी सस्ती सभी तरह की शराब की हर बोतल पर 10 रुपए की टैक्स वसूला जाएगा। यही नहीं इस टैक्स से होने वाली आय के जरिए आवारा गायों को सड़क से हटाने का भी काम किया जाएगा।

बजट के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बताया कि, इस योजना के जरिए प्रदेश के करीब 100 करोड़ रुपए का राजस्व मिलने की उम्मीद है। इस राजस्व का पूरा इस्तेमाल गायों की सुरक्षा संरक्षण में किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now