Prajasatta Side Scroll Menu

सड़क खुलने से पहले मंडी की ओर यात्रा ना करें यात्री

सड़क खुलने से पहले मंडी की ओर यात्रा ना करें यात्री

मंडी ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के औट में भीषण बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध होने से यहां सैकड़ों यात्री फंस गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारी बारिश के कारण औट के करीब खोतीनाला में पंडोह-कुल्लु मार्ग पर अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण यात्री रविवार शाम से फंसे हुए हैं।

मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत का कार्य जारी है और मार्ग से बड़े पत्थरों को हटाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगड़ को मनाली से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-21 लगभग सात से आठ घंटों में यातायात के लिए बहाल हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सड़क खुलने से पहले मंडी की ओर यात्रा ना करें।

इसे भी पढ़ें:  Bus Fare Hike in HP: HRTC की बसों में अब सामान ले जाना हुआ महंगा, जानिए अब कितना लगेगा किराया..!

बता दें कि मंडी-पंडोह के बीच सात मील के पास और जगह-जगह चट्टानें और मलबा गिरने से नेशनल हाईवे बंद है। मार्ग बंद होने के चलते यात्री कल रात से भूखे प्यासे जाम में फंसे हुए हैं। नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी लगी हुई है लेकिन बार-बार मलबा गिरने के कारण यातायात बहाल करने में बाधा आ रही है।

यातायात बहाल ना होने से एनएच के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। इससे एनएच पर सफर कर रहे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। उधर, खराब मौसम को देखते हुए होटल भी पैक चल रहे हैं। होटलों में कमरे भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी दोनों तरफ से आने जाने वाले पर्यटकों को हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस नेता संजय दत्त का BJP पर पलटवार, कहा-' पानी की तरह पैसा बहाने के बाद भी नहीं मिली जीत',
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now