Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: सिया चली गई… लेकिन आक्रोश जिंदा है! सरकाघाट में भावुक अंतिम विदाई, CM सुक्खू का बड़ा वादा

Sarkaghat Murder Update: हिमाचल के मंडी में कॉलेज छात्रा सिया की निर्मम हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूटा, मुख्यमंत्री ने जांच में कोई कमी न छोड़ने और आरोपी को सख्त सजा दिलाने का वादा किया है।
Himachal News: सिया चली गई… लेकिन आक्रोश जिंदा है! सरकाघाट में भावुक अंतिम विदाई, CM सुक्खू का बड़ा वादा

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा सिया की निर्मम हत्या से पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश की लहर है। उधर, मंगलवार सुबह सरकाघाट के नैण निवासी सिया का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम विदाई के समय सैकड़ों लोगों की आंखें नम थीं। सिया को उनके चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान स्थानीय विधायक दलीप ठाकुर भी मौजूद रहे और पुलिस के कड़े पहरे के बीच अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

छात्रा की मौत के बाद उसकी मां और बहनों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। घर पर शव पहुंचते ही कोहराम मच गया और गमगीन माहौल में मां दो बार बेहोश हो गईं। गोपालपुर कॉलेज में बीवॉक द्वितीय वर्ष की छात्रा सिया पर सोमवार सुबह विशाल नामक युवक ने दराट से हमला किया था, जिससे उसकी जान चली गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में सरकाघाट, टिहरा और मंडी में व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने गुस्से में गोपालपुर बाजार को पूरी तरह बंद रखा और क्षेत्र में होने वाले छिंज मेले को भी स्थगित कर दिया गया है। आरोपी की पहचान एक नशेड़ी विकास पटियाल उर्फ़ रिशु के रूप में हुई है, जिससे लोगों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर भी रोष है।

इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। राजधानी शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रभावी ढंग से काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में ऐसी वारदातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

कमला नेहरू हॉस्पिटल शिफ्टिंग पर आया सीएम सुक्खू का बड़ा बयान
इसके अलावा राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल (KNH) को आईजीएमसी शिफ्ट करने के विवाद पर मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोप निराधार हैं और सरकार किसी ओपीडी को बंद नहीं कर रही है। केवल गायनी वार्ड की ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट किया गया है ताकि वहां रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा सकें।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य सभी सुविधाएं कमला नेहरू अस्पताल में ही सुचारू रूप से जारी रहेंगी। आईजीएमसी में गायनी वार्ड बनने से महिलाओं को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाना है न कि उन्हें बंद करना।

Aaj Ki KhabrenCM SukhuHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal PoliceHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now