Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Horror: चमियाना अस्पताल में कुत्ते के मुंह में दिखी इंसानी टांग, जांच कमेटी ने लापरवाही पर किया बड़ा खुलासा

Dog seen with human leg in Shimla hospital: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कुत्ता इंसानी पैर का कटा हुआ हिस्सा लेकर घूमता नजर आया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानें जांच कमेटी की रिपोर्ट में क्या निकला।
Shimla Horror: चमियाना अस्पताल में कुत्ते के मुंह में दिखी इंसानी टांग, जांच कमेटी ने लापरवाही पर किया बड़ा खुलासा

Shimla Horror: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शहर में एक ऐसा डरावना वाकया हुआ है, जिसने सबके रोंगटे खड़े कर दिए।  मंगलवार सुबह अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, चमियाणा के अंदर एक कुत्ता इंसान की कटी हुई टांग मुंह में दबाकर घूमता दिखा। इस देखते ही लोग डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे। कई लोगों ने फौरन अपना मोबाइल निकाला और वीडियो बना लिया, जो जल्दी ही सोशल मीडिया पर फैल गया।

वीडियो वायरल होते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई और जांच शुरू कर दी। अब जांच में जो बात सामने आई है, वह और भी चौंकाने वाली है। जिससे  अस्पताल की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी को अस्पताल के सीटीवीएस विभाग में एक मरीज की घुटने के ऊपर से टांग काटने की सर्जरी हुई थी। कटी हुई टांग को नियम के मुताबिक बायोमेडिकल वेस्ट के बैग में पैक करके अस्पताल के बायोमेडिकल वेस्ट कॉम्प्लेक्स में रख दिया गया था। इसे बायोमेडिकल वेस्ट उठाने वाली कंपनी ‘एनवायरो इंजीनियर्स’ को ले जाना था।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: IMD ने हिमाचल के इन चार जिलों में किया भारी बारिश का अलर्ट

लेकिन 21 फरवरी की रात जब वेस्ट को कॉम्प्लेक्स में लाया जा रहा था, तब सफाई कर्मचारियों ने दरवाजा खुला छोड़ दिया। कमरा असुरक्षित रहा। जांच में शक है कि इसी दौरान किसी कुत्ते ने बैग से कटी टांग निकाल ली। अगले दिन कॉम्प्लेक्स के बाहर खाली बैग पड़ा मिला।

इसे भी पढ़ें:  Nalagarh Blast: नालागढ़ पुलिस थाना के पास तेज़ धमाका, दहशत में इलाका, जांच में जुटी पुलिस..!

सफाई कर्मचारियों ने गायब अंग को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिला। फिर 24 फरवरी को वही कुत्ता टांग मुंह में लेकर अस्पताल परिसर में घूमता दिखा। सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, मगर कुत्ता भड़क गया और भाग निकला।

अस्पताल प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही पर सख्त कदम उठाए हैं। 21 फरवरी की रात ड्यूटी पर रहे सफाई कर्मचारियों और सैनिटेशन सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस भेज दिया गया है। उनके जवाब आने के बाद सजा का फैसला होगा। सैनिटेशन ठेकेदार को सख्त हिदायत दी गई है कि बायोमेडिकल कचरे को सुरक्षित रखें और नियमों के अनुसार निपटान करवाएं। साथ ही वेस्ट उठाने वाली कंपनी को भी कहा गया है कि अस्पताल से समय पर कचरा उठाना सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल चुनाव से पहले पार्टी में भीतर विद्रोह का सामना कर रही भाजपा

डॉ. शर्मा ने कहा कि अभी यह भी जांच हो रही है कि उस कमरे की जिम्मेदारी किसके पास थी और अंग को ठीक से रखने का काम किसने नहीं किया। जांच पूरी होने पर लापरवाह लोगों के नाम सामने आएंगे। उन्होंने यह भी माना कि वीडियो के वायरल होने से अस्पताल की छवि को काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोग इस घटना से बहुत गुस्से में हैं। उनका कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर कटी हुई टांग को ऐसे लापरवाही से रखना बहुत बड़ी गलती है। लोगों में डर का माहौल है और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है। कई लोग सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now