Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल शिमला लौटेंगे, कैबिनेट मंत्री परसों राजभवन में लेंगे शपथ

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM Sukhvinder Singh Sukhu Rresign

शिमला |
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल शुक्रवार को दिल्ली से शिमला लौटेंगे। 24 दिसंबर शनिवार को कैबिनेट मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि 25 दिसंबर से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश से बाहर के दौरे पर जाना है। संभवत: इसलिए ऐसा किया गया है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम में बहुत विलंब हो रहा था।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह 18 दिसंबर को नई दिल्ली में संक्रमित हुए थे। बताया जा रहा है कि वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू की 19 दिसंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात प्रस्तावित थी। 18 दिसंबर को उनका कोविड टेस्ट हुआ था और रिपोर्ट पॉजीटिव आई। कोरोना संक्रमित होने के बाद से हिमाचल सदन नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुक्खू क्वारंटीन हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का किया आग्रह

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र से पहले सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल गठित होगा। उधर, धर्मशाला स्थित तपोवन में जनवरी के पहले सप्ताह में विधानसभा का शीत सत्र आयोजित करने की तैयारी है। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय ने मंथन करना शुरू कर दिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now