Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीएम सुक्खू ने बड़ा बयान: भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका मनोहर हत्याकांड के आरोपियों का घर

Published on: 17 June 2023
सीएम सुक्खू ने बड़ा बयान: भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका मनोहर हत्याकांड के आरोपियों का घर

प्रजासत्ता ब्यूरो|
चंबा जिला के सलूणी में हुए मनोहर हत्याकांड में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि मनोहर की हत्या के 24 घंटे के भीतर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हत्या के पांच दिन बाद भाजपा युवा मोर्चा ने आगजनी की घटनाएं की। सीएम ने कहा कि हत्याकांड के बाद ही सभी आरोपियों को जेल भेज दिए।

सीएम ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि भाजपा का प्रदर्शन किस बात को लेकर चल रहा है। प्रदर्शन का कोई कारण होना चाहिए। जिस दिन हत्या हुई है, उसके 24 घंटे के अंदर आरोपी परिवार को जेल भेज दिया है। घटना के पांच दिन बाद भारतीय युवा मोर्चा के सदस्य आगजनी करते हैं और घरों को जला देते हैं। फिर भी यह समझ नही आया कि यह प्रदर्शन किस लिए हैं।


सीएम सुक्खू ने कहा कि नेता विपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने एनआईए जांच की मांग की तो हमने उसका भी स्वागत किया। फिर ये किस बात का प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को पीड़ित परिवार से मिलने जाने से रोकने की बात है तो किसी को रोका नहीं गया है। लेकिन वहां धारा 144 लगी हुई थी। ऐसे में ज्यादा लोग नहीं जा सकते हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि पुलिस अधिकारीयों ने कहा कि आप लोग जा सकते थे लेकिन भाजपाई इसके लिए भी राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को राजनीति करनी है तो कोई और मुद्दा पकड़ना चाहिए। पुलिस ने तो आरोपी परिवार की बेटियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्होंने यह पहला आंदोलन देखा है कि आरोपी जे में बंद है और भाजपा आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव देखते हुए भाजपा इस तरह के आंदोलन कर अपनी राजनीति चमकाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को अपनी राजीनीतिक रोटियां ही सेकनी है तो किसी और मुद्दे पर राजनीति कीजिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल के अधिकारों के सम्बद्ध में मुद्दा उठाना चाहिए। वाटर सेस के मुद्दे पर हिमाचल का साथ देना चाहिए। पावर प्रोजेक्टों की रोयल्टी के लिए आवाज उठानी चाहिए। इसमें कांग्रेस पार्टी भी उनका साथ देगी। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि यदि जयराम चाहे तो केंद्र को एक फोन घुमा कर इस मामले की सीबीआई और एनआईए से जांच करवा सकते है, लेकिन वह करवाएंगे नही।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now