Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला में धमाके की जांच के लिए पहुंची एनएसजी की टीम

बता दें कि यह धमाका 18 जुलाई को की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर हुआ था। इस घटना में 1 की मौत हुई थी जबकि 13 लोग घायल हुए थे। हादसे ले बाद शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम भी इस मामले की जांच कर रही हैं। शिमला पुलिस की एसआईटी की प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव ब्लास्ट का कारण बताया गया था। पुलिस ने कहा था कि फॉरेंसिक जांच की अंतिम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि धमाके की असली वजह क्या थी।

शिमला।
राजधानी शिमला के मिडिल बाजार में हिमाचली रसोई रेस्टोरेंट में हुए धमाके की जांच के लिए एनएसजी की टीम डॉग स्क्वायड समेत रविवार सुबह शिमला पहुंची। टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। धमाके की जद में आए क्षेत्र को सील कर दिया गया। एनएसजी कमांडो की संख्या करीब 20 थी जो माल रोड पर तैनात थे, जबकि एक अन्य टीम उस बिल्डिंग में गई जिसमें यह धमाका हुआ था। वहां पर जाकर कुछ साक्ष्यों को पैकेट में सील कर टीम जांच के लिए अपने साथ ले गई है।

बता दें कि यह धमाका 18 जुलाई को की शाम 7 बजकर 12 मिनट पर हुआ था। इस घटना में 1 की मौत हुई थी जबकि 13 लोग घायल हुए थे। हादसे ले बाद शिमला पुलिस की विशेष जांच टीम भी इस मामले की जांच कर रही हैं। शिमला पुलिस की एसआईटी की प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव ब्लास्ट का कारण बताया गया था। पुलिस ने कहा था कि फॉरेंसिक जांच की अंतिम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि धमाके की असली वजह क्या थी।

इसे भी पढ़ें:  आर. डी. धीमान ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now