Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

73531da6 A153 48de 9df9 882fc525055e

शिमला|
नगर निगम शिमला के चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। उपचुनाव और विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भाजपा शिमला नाहर निगम की सत्ता को खोना नहीं चाहती इसलिए भाजपा की पूरी टीम जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।

भाजपा ने नगर निगम शिमला में काम किया है : जयराम
भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मल्याणा में भाजपा की नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी जितना मर्जी झूठ बोल ले पर जनता सब जानती है।
भाजपा ने नगर निगम शिमला में काम किया है और आने वाले समय में भी नगर निगम बनाने के बाद काम करेगी।

उन्होंने कहा भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में कहा है कि हम जीतने के बाद 40000 लीटर तक प्रति माह पानी का बिल नहीं आने देंगे। शहरवासियों को टैक्सों के जाल से मुक्ति, ‘‘एक निगम एक टैक्स’’ प्रणाली लागू करेंगे,। वतर्मान में कूड़ा बिलों को 50ः तक माफ करेंगे। हर वार्ड/मोहल्ले में सुलभ शौचालय बनाकर जनता को सुविधा देंगे। पार्किंग हर मोहल्ले में होगी और गाड़ी व्यवस्थित पार्क होंगी।
हमारी पार्टी की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार गरीब ढारा मालिकों को 2 बिस्वा तक जमीन में बने ढारों का अधिकार भी देगी। भाजपा जो भी वादा करेगी उसे पूरा करेगी।

इसे भी पढ़ें:  CM Sukkhu: दिल्ली से लौटे हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन अहम मुद्दों पर दी अपनी प्रतिक्रिया

f9584b8d ac83 4de0 9fa7 f0b0f4023dd7
शिमला शहर की पानी की समस्या भाजपा ने सॉल्व की : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पंथाघाटी में भाजपा की एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर स्मार्ट सिटी शिमला को मिली है तो यह केंद्र सरकार की देन है और इसके अंतर्गत जितना भी पैसा शिमला शहर के लिए आ रहा है उसमें प्रदेश सरकार की कोई भूमिका नहीं है। स्मार्ट सिटी केवल केंद्र सरकार की योजना का एक बड़ा भाग है और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शिमला शहर में जो चौमुखी विकास हुआ है वह केवल भाजपा नेतृत्व की मेहनत का स्वरूप है।

इसे भी पढ़ें:  Breaking News: सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, कांग्रेस के 5-6 विधायक उठा ले गई CRPF और हरियाणा पुलिस

उन्होंने कहा कि जब नगर निगम शिमला में भाजपा की सरकार थी तब शिमला शहर में कभी पानी की कमी नहीं आने दी है, यह बहुत बड़ी बात है एक शहर के लिए पानी सबसे बड़ी सुविधा है और अगर कोई नेतृत्व पानी का संकट दूर कर सकता है तो नेतृत्व सशक्त है।
भाजपा का नेतृत्व विश्वशनीय है।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जितना मर्जी छल कपट कर ले उससे कांग्रेस पार्टी की छवि सुधारने नहीं वाली है , हाल ही में जब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सत्ता में आई हैं तब उन्होंने अपनी 10 झूठी गरंटिया जनता के बीच रखी थी और उस में से कोई भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई है और ना आने वाले समय में पूरी होती दिखाई दे रही है। अब नगर निगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस और गरंतिया लाने वाली हैं, आपको लगता है कि यह गरंतिया पूरी हो पाएगी जब प्रदेश में कोई गारंटी पूरी नहीं हो पा रही है तो नगर निगम शिमला में कौनसी गरंतिया पूरी होगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: बागी चैतन्य शर्मा के पिता और विधायक आशीष शर्मा की अग्रिम जमानत बढ़ी
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now