Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Virbhadra Singh Statue: वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में भाग लेने के लिए शिमला पहुंची सोनिया व प्रियंका, ये नेता भी होंगे शामिल

Published on: 12 October 2025
Virbhadra Singh Statue: वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में भाग लेने के लिए शिमला पहुंची सोनिया व प्रियंका, ये नेता भी होंगे शामिल

Virbhadra Singh Statue: शिमला के रिज मैदान पर 13 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में भाग लेने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए शिमला के अनाडेल हेलीपैड पहुंचीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल के साथ उनका स्वागत किया।

वहीँ प्रियंका वाड्रा सड़क मार्ग से शिमला पहुंचीं और दोनों छराबड़ा में अपने निजी आवास पर ठहरी हैं। सोमवार सुबह 11 बजे वे रिज मैदान पर प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, और अन्य वरिष्ठ नेता भी स्वागत में मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अस्वस्थता के कारण उनकी अनुपस्थिति रहेगी, लेकिन पार्टी के कई बड़े चेहरे इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए शिमला पहुंच रहे हैं। इनमें पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, प्रीतम सिंह, रणदीप सुरजेवाला, चेतन चौहान और विदित चौधरी शामिल हैं। रजनी पाटिल शुक्रवार को ही शिमला पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले चुकी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ ओक ओवर में मुलाकात की और ठियोग में कार्यकर्ताओं को समारोह में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद जनसभा होगी, जिसमें सोनिया गांधी, प्रियंका वाड्रा और अन्य नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह आयोजन हिमाचल में कांग्रेस की एकजुटता और ताकत को प्रदर्शित करने का मौका होगा।

इसके अलावा रिज मैदान पर होने वाले इस समारोह में वीरभद्र सिंह के राजनीतिक योगदान को दर्शाने वाली एक विशेष फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्व. वीरभद्र सिंह, जिन्हें हिमाचल में “राजा साहब” के नाम से जाना जाता था, ने छह बार मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी और प्रदेश की राजनीति को गहरे प्रभावित किया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayVirbhadra Singh Statue

Join WhatsApp

Join Now